फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

दो वोटों से जीतने के बाद कैसे हार गईं शकुंतला

Tue, 03 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 03 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना में कैसी धांधली हुई है? इसका एक उदाहरण वार्ड संख्या 6 में देखने को मिला। जहां जिपं सदस्य पद की उम्मीदवार शकुंतला देवी के दो वोटों से जीतने के बाद प्रमाणपत्र दूसरे प्रत्याशी को दे दिया गया। सबसे खास यह है कि आनलाइन भी एक बार शकुंतला देवी को जीता हुआ दर्शा दिया गया था। मामले में प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने आरओ पर मोटी रकम लेकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम और निर्वाचन आयोग से शिकायत करके जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।


जिला पंचायत की 29 सीटों के लिए 9 से 29 अक्तूबर तक चार चरणों में मतदान कराया गया था। रविवार को वोटों की गिनती हुई। 24 से 30 घंटे तक चली मतगणना के दौरान सभी मतगणनास्थलों पर गड़बड़ी होने के आरोप लगे। कड़ा ब्लाक में वार्ड संख्या 7 और नेवादा ब्लाक में वार्ड संख्या 28 के नतीजे पर एतराज जताते हुए प्रत्याशियों ने सोमवार को मतगणनास्थल से लेकर जिला मुख्यालय तक हंगामा काटा। आरोप-प्रत्यारोप के बीच आधी रात मंझनपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रमाणपत्र देने के दौरान फिर से मतगणना की एक और धांधली सामने आई।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 6 की उम्मीदवार शकुंतला देवी को 2 वोटों से जीता हुआ बताकर उसे प्रमाणपत्र के लिए मंझनपुर भेज दिया गया था। यहां आने पर उसे करीब 69 वोटों से हरा हुआ बताकर संगीता देवी को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। यहां सबसे दिलचस्प यह है कि शकुंतला देवी को आनलाइन भी एक बार जीता हुआ दर्शा दिया गया था। दो वोट से जीतने के बाद उसे हरा हुआ बताकर प्रमाणपत्र नहीं देने से शकुंतला देवी और उनके समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है। मंगलवार को प्रत्याशी और समर्थकों ने जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तहसील दिवस में भी डीएम का घेराव किया गया। आरओ पर मोटी रकम लेकर नतीजा बदलने का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायतीपत्र दिया है। साथ ही उसने निर्वाचन आयोग को भी शिकायत पत्र फैक्स कराकर पुनर्मतगणना और आरोपी आरओ की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जांच कराने का भरोसा उम्मीदवार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed