{"_id":"90cefe96d708775986415cf6df68299f","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सदन में अबकी दिखेंगे नए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सदन में अबकी दिखेंगे नए चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी के मिनी सदन में इस बार नए चेहरे दिखाई देंगे। जिला पंचायत के चुनाव में 29 में 25 सीटों पर नए लोगों ने जीत दर्ज की है। इनमें 13 महिलाएं भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें 11 महिलाएं पहली बार सदन में दाखिल होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी इस बार महिला के लिए आरक्षित है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इस बार जिला पंचायत की 29 और क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य पद की 659 सीटों के लिए 9 से 29 अक्तूबर के बीच चार चरणों में चुनाव कराया गया था। रविवार को मतों की गिनती कराई गई। इस दौरान जिला पंचायत की 29 में 25 सीटों पर नए-नए चेहरों ने जीत दर्ज की और वे जनप्रतिनिधि बन गए।
विज्ञापन
मिनी सदन में पहली बार पहुंचने वालों में अनामिका सिंह पटेल पत्नी अमित सिंह उर्फ सोनू, आशा देवी, नरेंद्र सिंह पटेल, शिवमोहन मौर्य, मिठाईलाल, शकुंलता देवी, कल्पना सिंह, उजैर अहमद, आरती सिंह, अनिमा सिंह, स्नेहा सरोज, अंबुज पासी, सुमित कुशवाहा, रामप्रकाश पासी, साजन मौर्य, यासिर मंजूर, मोहनलाल पासी, हीरालाल लोधी, अश्विनी द्विवेदी, अवधरानी पटेल, हीरालाल सरोज, कल्पना देवी, शिखा सरोज, वंदना मौर्या, जीतेंद्र पासी आदि शामिल हैं। सिर्फ मधुपति, भोलानाथ, आशीष मौर्य और अनामिका सिंह पटेल पत्नी आनंद मोहन सिंह पटेल ही ऐसे हैं, जो इससे पहले भी जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। इतना ही नहीं जिला पंचायत की 29 सीटों में 13 महिलाएं भी जीती हैं। इनमें 11 महिलाएं भी पहली बार सदन का मुंह देखेंगी। इस बार जिला पंचायत में आधी आबादी का दबदबा रहेगा।
विज्ञापन