{"_id":"68b89771f3c82d3e21052f46","slug":"panchayat-assistants-surrounded-bdo-in-the-case-of-beating-with-slippers-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129813-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चप्पल से पिटाई मामले में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चप्पल से पिटाई मामले में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को घेरा
Thu, 04 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
भगवतपुर ब्लाॅक में शनिवार को पंचायत सहायक को महिला ने चप्पल मारने के लिए दौड़ा लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग थी। आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई न होने से नाराज पंचायत सहायकों ने बुधवार को बीडीओ का घेराव किया।
प्रयागराज के भगवतपुर ब्लाॅक अंतर्गत कुसुंवा गांव निवासी प्रवीण यादव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सहायक पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक, 19 अगस्त को मोबाइल पर फोन कर उन्हें ब्लाॅक में बुलाया गया। ब्लाॅक सभागार कक्ष में पहुंचने के बाद एक महिला ने चप्पल से पिटाई कर उन्हें दौड़ा लिया।
इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला सोरांव ब्लाॅक के एक गांव की पंचायत सहायक बताई जा रही है। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
आरोप है कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित पंचायत सहायक संघ ने बुधवार को भगवतपुर ब्लाॅक परिसर में बीडीओ का घेराव किया। इस संबंध में बीडीओ सईद अहमद ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रजत, असाद, अभिराज, जनेश्वर, राजित, अमर, संगीता, मनतता, आयशा, रूबी, कोमल आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।