{"_id":"68867d1a5ff16b21c50255ed","slug":"panchayat-assistant-posts-vacant-in-48-gram-panchayats-e-district-service-stalled-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128413-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 48 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद खाली, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 48 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद खाली, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा ठप
विज्ञापन
नेवादा ब्लाॅक के सेंवढ़ा गांव में बना पंचायत भवन-संवाद
- फोटो : मृतक किसान की फाइल फोटो।
जिले की 48 ग्राम पंचायतों के काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) महीनों से ठप पड़े हैं। इन सेंटरों पर पंचायत सहायक के पद रिक्त होने से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व खतौनी आदि का काम नहीं हो रहा है। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा ठप होने के कारण ग्रामीण तहसील व ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। इन 48 ग्राम पंचायतों में सहायक की तैनाती न होने से करीब एक लाख की आबादी परेशान है।
सरकार की ओर से हर ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय बनवाए गए। ताकि, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उन्हें ब्लॉक या तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़े। वहीं, जिले की 451 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष वर्तमान में 403 पंचायत सहायकों की तैनाती है। वह सीएससी में आय, जाति, निवास, खतौनी, बिजली के बिल आदि से संबंधित करते हैं। लेकिन, 48 ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं। इनसे जुड़े गांवों की करीब एक लाख से अधिक आबादी परेशान है।
इस्तीफा देने के साल भर बाद भी रसूलपुर सुकुवारा में नहीं हुई नियुक्ति
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के रसूलपुर सुकुवारा गांव के पंचायत सहायक रोहित पाल ने साल भर पहले इस्तीफा दे दिया था। तब से यहां नए सहायक की नियुक्ति नहीं हुई। गांव के शमीम अहमद, मो.समशाद, अब्दुल खालिक, मोहनलाल ने बताया कि पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं होने से प्रमाणपत्रों समेत अन्य कामों के लिए सात किलोमीटर दूर सरायअकिल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गांव में कार्यरत पंचायत सहायक पूनम पाल का आठ महीने पहले एएनएम पद पर चयन हो गया है। तभी से गांव में पंचायत सहायक का पद रिक्त है। अब कोई काम कराने के लिए 15 किमी दूर नेवादा ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है।-- राजेश कुमार, सेंवढ़ा
-- -- -- -- -
तीन महीने पहले पंचायत सहायक ने त्यागपत्र दे दिया है। अब जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र समेत हर काम के लिए 13 किमी दूर ब्लॉक जाना पड़ रहा है। गांव में जल्द किसी पंचायत सहायक का चयन होना चाहिए।-- विनय कुमार मिश्र, बैरआमद करारी
-- -- -- -- -
पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर एक नजर--
ब्लॉक ग्राम पंचायत
चायल-- कमालपुर, हरदुआ, शाना नीबी।
सरसवां-- कोल्हुआ, बरौला, सेंगरहा, रानीपुर, गोराजू, सिंघवल।
कड़ा-- अफजलपुर सातों, कानेमई, गौसपुर नवावां, मर्दानपुर वर्जी, कोरियों।
मूरतगंज-- काजीपुर, हुसैनमई, उजिहिनी हसनपुर,आदमपुर नादिर अली, काजू।
कौशाम्बी-- जुगराजपुर, रसूलपुर शुकुवारा, घमशिरा, बल्लाेपुर, बेरौंचा, गौहानी।
नेवादा-- बैर आमद करारी,भोपतपुर, परेई, रामपुर, जरैनी, सेवढ़ा, बरेठी आमदपुर।
सिराथू-- सेलरहा पश्चिम, सेलरहा पूरब, जवई पड़री, हिसामपुर बहरेमऊ, टेंगाई, निधियावां, कैमा, रामपुर मड़ूकी, फतेहपुर बेला।
मंझनपुर-- अषाढ़ा, भैला मकदूमपुर चक सैयदअलीपुर, मिर्जापुर उर्फ खोजवापुर, नेवारी, पिपरकुंडी, थांबा अलावलपुर, तियरा जमालपुर।
-- -- -- -- -- -
अलग-अलग कारणों से जिले की 48 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं। चयन के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। महीने भर के भीतर रिक्त पदों पर पंचायत सहायक के चयन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।-- अनिल कुमार सिंह,डीपीआरओ
विज्ञापन
सरकार की ओर से हर ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय बनवाए गए। ताकि, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उन्हें ब्लॉक या तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़े। वहीं, जिले की 451 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष वर्तमान में 403 पंचायत सहायकों की तैनाती है। वह सीएससी में आय, जाति, निवास, खतौनी, बिजली के बिल आदि से संबंधित करते हैं। लेकिन, 48 ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं। इनसे जुड़े गांवों की करीब एक लाख से अधिक आबादी परेशान है।
विज्ञापन
इस्तीफा देने के साल भर बाद भी रसूलपुर सुकुवारा में नहीं हुई नियुक्ति
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के रसूलपुर सुकुवारा गांव के पंचायत सहायक रोहित पाल ने साल भर पहले इस्तीफा दे दिया था। तब से यहां नए सहायक की नियुक्ति नहीं हुई। गांव के शमीम अहमद, मो.समशाद, अब्दुल खालिक, मोहनलाल ने बताया कि पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं होने से प्रमाणपत्रों समेत अन्य कामों के लिए सात किलोमीटर दूर सरायअकिल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
गांव में कार्यरत पंचायत सहायक पूनम पाल का आठ महीने पहले एएनएम पद पर चयन हो गया है। तभी से गांव में पंचायत सहायक का पद रिक्त है। अब कोई काम कराने के लिए 15 किमी दूर नेवादा ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है।
तीन महीने पहले पंचायत सहायक ने त्यागपत्र दे दिया है। अब जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र समेत हर काम के लिए 13 किमी दूर ब्लॉक जाना पड़ रहा है। गांव में जल्द किसी पंचायत सहायक का चयन होना चाहिए।
पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर एक नजर
ब्लॉक ग्राम पंचायत
चायल
सरसवां
कड़ा
मूरतगंज
कौशाम्बी
नेवादा
सिराथू
मंझनपुर
अलग-अलग कारणों से जिले की 48 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं। चयन के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। महीने भर के भीतर रिक्त पदों पर पंचायत सहायक के चयन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

नेवादा ब्लाॅक के सेंवढ़ा गांव में बना पंचायत भवन-संवाद- फोटो : मृतक किसान की फाइल फोटो।

नेवादा ब्लाॅक के सेंवढ़ा गांव में बना पंचायत भवन-संवाद- फोटो : मृतक किसान की फाइल फोटो।