फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pakda gaya dubai ka sandhi yuva

पकड़ा गया दुबई का संदिग्ध युवक

Mon, 12 Nov 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 12 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
pakda gaya dubai ka sandhi yuva
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर/पश्विमशरीरा। पुलिस ने दुबई के एक संदिग्ध युवक समेत दो लोगों को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान युवक द्वारा दिए गए गोलमोल जवाबों से पुलिस को उस पर संदेह गहरा गया। वह जिले में कैसे और कब पहुंचा, खुफिया एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुट गई हैं। युवक के पकड़े जाने की सूचना दूतावास को भी दे गई है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने परई उग्रसेनपुर गांव से राहुल राम नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। राहुल ने बताया कि वह 15 अगस्त से गांव के उदयराज के यहां रह रहा है। राहुल के मुताबिक वह इंटर पास है और कोचिंग पढ़ाता है। बोली में शक होने पर गांव वालों ने पुलिस को खबर दी तो रविवार को थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने उसे और उदयराज को हिरासत में ले लिया। राहुल के बयान की मानें तो दुबई में उसका रेस्टोरेंट था। परिवार के सारे लोग एक हादसे में मारे गए। घटना में वह भी जख्मी हो गया था। इलाज के लिए उसे दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होश आया तो वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती मिला। राहुल की हिरासत के बाद एसओजी, एलआईयू सहित कई जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं एसपी का कहना है कि एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसी जांच कर रही हैं। उसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद जो भी हकीकत होगी, उसे बताया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed