Kaushambi : हाईवे पर आग का गोला बना पेंट लदा कंटेनर, झुलसा चालक
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह चलते कंटेनर की केबिन में शार्ट शर्किट से लगी आग के कारण कंटेनर में लदा लाखों रुपये कीमती पेंट जलकर राख हो गयया। सूचना के घंटे भर बाद बाद पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी किसी तरह आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह चलते कंटेनर की केबिन में शार्ट शर्किट से लगी आग के कारण कंटेनर में लदा लाखों रुपये कीमती पेंट जलकर राख हो गयया। सूचना के घंटे भर बाद बाद पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने में चालक भी मामूली रूप से झुलस गया।
नई दिल्ली के ओखला फेस-2 हरिकेश नगर निवासी राहुल चौहान कंटेनर चालक है। बृहस्पतिवार की रात वह कानपुर से कंटेनर पर नेरोलेक कंपनी का पेंट लाद कर वाराणसी के लिए निकला। रास्ते में फतेहपुर-कौशाम्बी बार्डर पर अमांव गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सात बजे अचानक शार्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया तो उसका हाथ झुलस गया।
आग का भयावह रूप देख चालक ने सड़क किनारे ट्रक लगाया और कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। सड़क पर आग का गोला बना ट्रक देख लोगों की भीड़ जुट गई। चालक ने घटना की 112 और 101 पर सूचना दी। लेकिन खागा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। आग की भयावहता को देख मौजूद फायर अधिकारियों ने कौशाम्बी के सिराथू और मंझनपुर से मदद मांगी। दोनों जनपद के फायर कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना स्थल पर मौजूद मुख्य अग्नि शमन अधिकारी उमेश गौतम ने बताया कि कंटेनर में लगी आग में फायर कर्मियों ने मोम कम्पाउन्ड मिलाकर पानी डाला। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक फायर कर्मी आग पर काबू पाते ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। ड्राइवर के मुताबिक ट्रक में करीब पांच से सात लाख रुपये का पेंट लदा था। पुलिस ने झुलसे ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी ट्रांसपोर्टर को दी। मौक़े पर खागा एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य और सीओ दिनेश कुमार मिश्रा कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।
तीन घंटे हाईवे रहा जाम
कंटेनर में आग लगने के कारण नेशनल हाईवे की कानपुर-प्रयागराज की रोड लगभग तीन घंटे जाम रही। हाईवे पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। जैसे ही फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया तो प्रशासन ने रोड का संचालन बहाल कराया।