{"_id":"6ae8d4578c3a1c29be0dfc24","slug":"paddy-procurement-centers-open-but-farmers-yet-to-arrive-with-their-produce-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-151107-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धान खरीद केंद्र खुले, उपज लेकर नहीं पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धान खरीद केंद्र खुले, उपज लेकर नहीं पहुंचे किसान
Mon, 02 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
ओसा मंडी के राजकीय धान क्रय केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी लेते किसान। संवाद
धान खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचे। हालांकि विभाग की ओर से खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। वहीं, जिन किसानों की फसल तैयार है, उनके धान में नमी अधिक होने से खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
सिराथू एफसीआई धान क्रय केंद्र प्रभारी कंचन ने बताया कि अब तक 70 किसानों ने पंजीयन कराया है। बारिश के कारण फसल तैयार न होने से किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। बाजार खरीद के लिए दो क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन उपज उपलब्ध नहीं होने से अब तक खरीद नहीं हो सकी है। किसानों से संपर्क कर उपज तैयार होने की जानकारी ली जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -इनसेट-- -- -- -- --
मंडी के दोनों केंद्रों पर 61 किसानों ने दी जानकारी
ओसा मंडी में बनाए गए दो धान क्रय केंद्रों पर पहले केंद्र में 23 और दूसरे में 38 किसान पहुंचे। किसानों ने खरीद प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ रजिस्टर में नाम दर्ज कराया और फसल तैयार होने का संभावित समय भी बताया। केंद्र प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि किसानों को नमी वाला धान सुखाकर लाने की सलाह दी गई है। बोरों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -इनसेट-- -- -- -- --
अजुहा में 100 किसानों को मिला टोकन
अजुहा विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी चंद्रभूषण राय ने बताया कि सोमवार को 100 किसानों को टोकन दिया गया है। कुछ किसान धान का नमूना लेकर पहुंचे थे लेकिन उसमें नमी अधिक मिली। ऐसे किसानों को दो से चार दिन धान सुखाकर लाने की सलाह दी गई है। मानक के अनुरूप सूखा धान आने पर खरीद शुरू करा दी जाएगी।