कौशाम्बी : पीएसी के सिपाही ने चाचा की जमीन को बेटे के नाम करा दिया बैनामा
इछना गांव निवासी दिलसुख तीन भाई हैं। दिलसुख के मुताबिक बड़े भाई जीतलाल की मौत हो चुकी है। जीतलाल का बेटा मोतीलाल पीएसी में सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। आरोप है 25 जून को मोतीलाल लाल उसे चार पहिया गाड़ी में बैठाकर मंझनपुर लाया और यहां कई सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया।
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त पीएसी के सिपाही ने अपने चाचा की जमीन धोखे से अपने बेटे के नाम पर बैनामा करा लिया। मामले की जानकारी चाचा को हुई तो उन्होंने शनिवार को पुलिस ऑफिस में शिकायत की। एसपी के पीआरओ ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इछना गांव निवासी दिलसुख तीन भाई हैं। दिलसुख के मुताबिक बड़े भाई जीतलाल की मौत हो चुकी है। जीतलाल का बेटा मोतीलाल पीएसी में सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। आरोप है 25 जून को मोतीलाल लाल उसे चार पहिया गाड़ी में बैठाकर मंझनपुर लाया और यहां कई सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। 21 जुलाई को जब दिलसुख खेत में धान लगवाने के लिए गया तो भतीजे मोतीलाल ने वहां से भगा दिया।
जानकारी करने पर मालूम चला कि जिन कागजातों पर मोतीलाल धोखे से उसके हिस्से की जमीन अपने बेटे शिवम के नाम करा ली। जमीन की बिक्री महज 20 हजार में दिखाई गई। जबकि उसकी कीमत लाखों में है। दिलसुख ने बताया उसके बच्चे नहीं है। वह अपनी जायदाद का हिस्सा छोटे भाई रामसुख जो पुलिस विभाग में है उन्हें भी देना चाहता है। लेकिन भतीजे मोतीलाल ने धोखाधड़ी की है।