फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Overnight went round shayari

रातभर चला शेरो-शायरी का दौर

Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Overnight went round shayari
करारी (ब्यूरो)। आमिना के लाल के पैदाइश के मौके पर करारी कस्बे में शुक्रवार की रात गुम्बदे खिजरा कांफ्रेंस हुई। इस महफिल में देशभर से जुटे नामी-गिरामी शायरों ने जहां अपने कलाम से अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मौलानाओं ने तकरीर में इल्म और तालीम पर जोर दिया। सीख दी कि नबी के दिखाए राह पर चलते हुए ऊंची तालीम हासिल करने से ही संसार की सारी बुलंदी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के आजाद नगर स्थित कर्बला मैदान के सामने शुक्रवार की रात मुस्लिम नौजवान कमेटी की ओर से गुम्बदे खिजरा कांफ्रेस की महफिल सजाई गई थी। आमिनी के बेटे हजरत मोहम्मद मुस्तफा के पैदाइश मौके पर आयोजित इस महफिल का आगाज तेलावते कुरान कारी मोहम्मद जाकिर ने किया। बता दें कि यह कार्यक्रम मुसलमानों के आखिरी नबी  हजरत मोहम्मद मुस्तफा की याद में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने आए शायरों ने रातभर मुस्तफा के जीवन को बयां करते हुए एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया। फरूखाबाद से आए शायर शकील आरफी ने पढ़ा कि मनसब के लालच में फंसकर दीन के टुकड़े मत कीजे, दीन की खातिर कर्बो बला में कट गए कितने काम के पेड़...।
विज्ञापन


इसी तरह से शायर शजर मकनपुरी ने पढ़ा कि मुश्किलों ने जो सताया, तो अली याद आया, जब कोई काम न आया, तो अली याद आया...उनका यह कलाम सुनकर महफिल झूम उठी। शेरो-शायरी के दौर के साथ ही मौलानाओं ने तकरीर भी की। मौलाना तनवीर अहमद ने तकरीर करते हुए तालीम पर जोर दिया। कहाकि नबी के रास्ते पर चलते हुए तालीम हासिल करो। इसी की बदौलत कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। सीख दी कि हुजूर अकरम ने भी फरमाया है कि मर्द, औरत पर फर्ज है कि वह इल्म हासिल करे। कहाकि पूरी दुनिया में जो भी कौम अशिक्षित है, वही कमजोर भी है। मौके पर मौलाना मोहम्मद इमरान, नगर पंचायत चेयरमैन मौला बख्श, अहमद हबीब, शाहिद रजा, इश्तियाक अहमद, अवैश अंसारी, शमशाद बख्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed