फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Overloaded ballast caught six trucks and dumpers

ओवरलोड गिट्टी लदे छह ट्रक और डंपर पकड़े गए

Sun, 23 Jun 2019 06:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Overloaded ballast caught six trucks and dumpers
Overloaded ballast caught six trucks and dumpers - फोटो : KAUSHAMBI
ओवरलोड गिट्टी लदे छह ट्रक और डंपर पकड़े गए
विज्ञापन

खनन और परिवहन विभाग की टीम ने रातभर की वाहन चेकिंग
मंझनपुर। चित्रकूट जिले से रायल्टी चोरी कर बगैर रवन्ने के गिट्टी बेची जा रही है। शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान ऐसा ही कुछ नजारा दिखा। अफसरों की चेकिंग में बगैर रायल्टी व ओवरलोड गिट्टी लदे छह ट्रक और डंपर पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। चेकिंग के दौरान पहली बार बालू लदे एक भी वाहन ओवरलोड नहीं मिलने पर अफसर राहत महसूस कर रहे हैं।

जिले के यमुना घाटों से बड़े पैमाने पर बालू की ओवरलोडिंग हो रही थी। इसके चलते सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए पखवाड़े भर पहले पुलिस और प्रशासन के अफसरों, बालू पट्टाधारकों तथा वाहन मालिकों की बैठक कर ओवरलोडिंग पर पाबंदी का सख्त निर्देश दिया था। इसके अलावा घाट से लेकर सड़क तक वह खुद ही निरीक्षण पर निकल रहे हैं। शनिवार रात एक बजे डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर सतीश चंद्र की अगुवाई में एआरटीओ शंकर जी सिंह, खान निरीक्षक राज रंजन ने पुलिस फोर्स लेकर ओसा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। तीन घंटे तक चले अभियान में सौ से अधिक बालू वाहनों की चेकिंग में कोई वाहन बालू से ओवरलोड नहीं मिला। अलबत्ता चित्रकूट जनपद से गिट्टी लादकर आ रहे छह ट्रक और डंपर जरूर पकड़े गए। इनमें से तीन वाहनों ने बगैर रायल्टी के गिट्टी लाद रखी थी। तीन वाहन ओवरलोड थे। अफसरों ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से खनिज वाहनों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed