फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Overload truck crushed student, three hours in kaushambi

कौशाम्बीः ओवरलोड ट्रक ने छात्रा को कुचला, तीन घंटे बवाल

Tue, 26 Feb 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Overload truck crushed student, three hours in kaushambi
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
कस्बे के फकीराबाद चौराहे पर सोमवार सुबह परीक्षा देने जा रही दसवीं की एक छात्रा को बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा के शरीर का आधा हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक पश्चिमशरीरा-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। बेहद नाजुक हालत में छात्रा को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर अंबारी गांव की हेमा पाल (16) पुत्री बसंतलाल हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार सुबह वह परीक्षा देने आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल जा रही थी। फकीराबाद चौराहे पर पीछे से आए ओवरलोड बालू ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा छिटककर गिर गई। इस दौरान ट्रक उसके कमर से नीचे के हिस्से को कुचलते हुए गुजर गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने फकीराबाद चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस पर पैसा लेकर ओवरलोडिंग कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। बिफरी भीड़ डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी थी। करीब तीन घंटे की मान-मनौव्वल के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि इसमें किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। भीड़ ने ट्रक को भी आग के हवाले करने की कोशिश की थी। पर, कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के भाई लक्ष्मीकांत पाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed