फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   outsorsing in hospital

अस्पताल कर्मियों ने संस्था के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 13 Nov 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 13 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
outsorsing in hospital
kaushambi
संयुक्त जिला चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग के जरिए तैनात किए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अस्पताल के लिपिक व नई नियुक्ति संस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लिपिक पर वसूली का आरोप और संस्था पर नियुक्ति पत्र न देने का आरोप लगाते हुए कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लग गया। रविवार को कर्मचारियों ने डीएम आवास पहुंचकर नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सपा शासनकाल में संयुक्त जिला चिकित्सालय में 51 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती जीत सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से की गई थी। चार साल बाद सूबे में निजाम बदला तो यह जिम्मेदार मौजूदा सरकार ने मे. अवनी परिधि एनर्जी एण्ड कम्युनिकेशन संस्था को दे दिया। पिछले दिनों संस्था ने नए कर्मचारियों को रखने की कवायद शुरू की तो कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल आए संस्था के जिम्मेदार ने दो दिन के भीतर नियुक्ति पत्र कर्मचारियों को देने का आश्वासन दिया। पखवारे भर का समय बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने और अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक की वसूली से आजिज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दो दिन से चल रही हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लग गया है। रविवार की सुबह हड़ताल पर रहे कर्मचारी डीएम आवास पहुंचे और शिकायत करते हुए नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। डीएम ने मामले में सीएमएस से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीएम से मिलने वाले कर्मचारियों में चंद्रशेखर दुबे, ज्ञान चंद्र, प्रेमचंद्र, अमित कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ल, निर्मला देवी, यशवंत कुमार, हरिश्चंद्र, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed