{"_id":"66888d4910f54398fa0db326","slug":"open-gyms-will-be-built-at-eight-places-people-will-be-healthy-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-113629-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आठ जगह बनेंगे ओपन जिम, लोग होंगे सेहतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आठ जगह बनेंगे ओपन जिम, लोग होंगे सेहतमंद
विज्ञापन
आठ जगह बनेंगे ओपन जिम, लोग होंगे सेहतमंद
-- नगर पंचायत अजुहा की ओर कराया जा रहा काम, एक जगह तैयार हुआ जिम, छह जगह बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। आदर्श नगर पंचायत अजुहा की ओर से 37 लाख रुपये खर्च करके आठ जगह ओपन जिम लगाए जाएंगे। एक जगह जिम लगाया जा चुका है। शेष सात स्थानों पर भी जल्द ही काम पूरे होने की उम्मीद है। इससे न केवल लोगों को व्यायाम करने में मदद मिलेगी, बल्कि नगर की शोभा भी बढ़ेगी।
शासन की ओर से योग और व्यायाम पर जोर दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत वार्डों में ओपन जिम बनवा रही है। इसके लिए आठ वार्डों में स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें से धोबीघाट तालाब परिसर में ओपन जिम बनाया जा चुका है।
वहीं, वार्ड नंबर-एक के भौंतर, वार्ड नंबर-तीन शांति नगर, वार्ड नंबर-आठ गांधी नगर, वार्ड नंबर-12 सब्जी मंडी में भी ओपन जिम लगने बाकी हैं। वार्ड नंबर-चार रसूलपुर मढिया मई स्थित कंपोजिट विद्यालय, वार्ड नंबर-11 स्थित कंपोजिट विद्यालय और वार्ड तीन शांति नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के लिए ओपन जिम और झूले लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -
तीन स्कूलों समेत नगर में आठ स्थानों पर ओपन जिम लगवाए जा रहे हैं। एक जगह ओपन जिम लग चुका है। जल्द से जल्द अन्य स्थानों पर भी काम पूरा हो जाएगा। इससे नगरवासियों को सहूलियत मिलेगी। - रश्मि सिंह, ईओ, नगर पंचायत, अजुहा