फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   online voter card

युवा बन रहे ऑनलाइन मतदाता

Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
online voter card
other
 मतदाता पंजीकरण के लिए युवा कार्यालयों का चक्कर लगाने के बजाय ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। प्रतिदिन 30 से 35 ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। साइबर कैफे के जरिए भी जिले के युवा आवेदन करने लगे हैं। इसके लिए खुद बीएलओ भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आप भी घर बैठे एक क्लिक पर ऑनलाइन वोटर कार्ड के लिए पंजीकरण कराने के साथ ही अपना स्टेटस भी जान सकते हैं। आवेदन की स्थिति व बीएलओ की जानकारी और वोटर लिस्ट में नाम देखने के लिए www.ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं। इस पर क्लिक करते ही कई विकल्प के साथ ऑनलाइन वोटर्स  सर्विस के विकल्प दिखेंगे। यहां क्लिक कर knowyourappilication status पर जाएं।  इसके बाद जिला, विधानसभा क्षेत्र और अगर मालूम हो तो पोलिंग स्टेशन का कॉलम भरना होगा।  फॉर्म टाइप में आवेदन की तिथि से अब तक की तिथि होगी। इसके भरते ही आपके आवदेन की स्थिति आपके सामने होगी।
विज्ञापन


बनवाएं वोटर कार्ड
घर बैठे आप अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय से  भी आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन ही आपको आपके बीएलओ की जानकारी हासिल हो जाएगी, साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी आपको मिल जाएगा। यदि आपके आवेदन में कोई सुधार अथवा संशोधन होना है तो वह भी आप कर सकते हैं। तकनीकी युग में यह काम बहुत आसान हो गया है। यदि आपने मकान बदल दिया है तो दूसरा पता भी ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको www.ceouttarpradesh.nic.in साइट पर जाना होगा। इसके बाद ऑनलाइन वोटर्स रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फोटो, आयु, निवास प्रमाण पत्रों को स्कैन कर कापी लोड करें। ऑनलाइन आवेदन करते वक्त अपना मोबाइल नंबर जरूर डालें। ई-मेल के माध्यम से रिसीविंग के लिए ई-मेल एड्रेस संबंधित कॉलम भी भरें।
विज्ञापन


क्या कहते हैं युवा
डा. एएच रिजवी डिग्री कालेज में पढ़ने वाले करारी के यासिर ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन दस दिन पहले किया है। स्टेटस जानने के लिए वह हर तीसरे दिन साइट चेक करते रहते हैं। मोबाइल से आवेदन करने में दिक्कत हो रही थी तो साइबर कैफे से जाकर किया। इसी तरह सिराथू के अमित केशरवानी, मंझनपुर के जेया रिजवी आदि ने भी वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं साइबर कैफे वाले
जिला मुख्यालय में साइबर कैफे चलाने वाले संजू , मनीष केशरवानी, दुर्गेश गुप्ता, विवेक गौतम का कहना है कि वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रतिदिन औसतन पांच से सात लोग आते हैं। कार्यालय का चक्कर लगाने से बचने के लिए लोग यहां आते हैं। अब धीरे-धीरे इसमें इजाफा हो रहा है। बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए युवाओं में खासा उत्साह है, क्योंकि वह अपनी स्टेटस रिपोर्ट खुद ही चेक कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed