{"_id":"5f0dfd5a8ebc3e6377492187","slug":"online-registration-started-for-class-9-and-11-kaushambi-news-ald2810317125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ व 11 के छात्रों का आनलाइन पंजीकरण शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ व 11 के छात्रों का आनलाइन पंजीकरण शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 के कक्षा नौ व 11 के छात्रों के पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। पंजीकरण बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन पर ऑनलाइन होंगे। पंजीकरण की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अगस्त तक अपलोड करनी है।
डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार कक्षा नौ व 10 के छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत छात्रों के पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एक मुश्त जमा करना होगा। जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर 25 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड करना है। इसके अलावा वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य द्वारा उनके विवरणों की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन करना है तो उसे विद्यालय के प्रधानाचार्य छह से 20 सितंबर तक कर सकते हैं।