फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One teenager died and two were injured when a mound of earth collapsed while searching for buried treasure

Kaushambi : गड़ा धन खोजने के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोर की मौत, दो घायल

Sat, 30 Aug 2025 06:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 06:35 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का ढूहा अचानक ढह जाने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक किशोर की दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
One teenager died and two were injured when a mound of earth collapsed while searching for buried treasure
अनमोल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का ढूहा अचानक ढह जाने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक किशोर की दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक कोसम इनाम में राजा उदयन का किला है। किला क्षेत्र लगभग 3600 बीघे में फैला है। उसमें खोदाई आदि वर्जित है, लेकिन कास्तकारों को खेती-बाड़ी करने की इजाजत है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग चोरी छिपे नालों आदि में गड़ा धन खोदने का काम कई वर्षों से जोरों पर कर रहे हैं। शनिवार को कोसम खिराज के बड़ा गढ़वा गांव का मंगल पुत्र सैकू किला क्षेत्र में अठ बिगहा के समीप नाले में गड़ा धन खोद रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान कोसम इनाम के अनमोल पुत्र अर्जुन (17 ) व शिवम पुत्र दुःख लाल मवेशी चराने पहुंच गए। मंगल को खोदाई करता देख दोनों किशोर भी उसे देखने के लिए बात बात में खोदी गई सुरंग के अन्दर घुस गए। इसी दौरान खोदी गई सुरंग का ढूहा धंस गया जिसमें तीनों दब गए। मवेशी चरा रहे लोगों के चिल्लाने पर और चरवाहे व किसान मौके पर पहुंच  मिट्टी को हटाकर मंगल व शिवम को जख्मी हालत में बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

One teenager died and two were injured when a mound of earth collapsed while searching for buried treasure
किले में गड़ा धन खोजने के दौरान मिट्टी का टीला ढहा। - फोटो : अमर उजाला।

किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से उसमें दबे अनमोल को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुरातत्व विभाग के साइड इंचार्ज राजकुमार पांडेय व मार्तंड कुमार भी पहुंच कर बचाव कार्य में मदद की। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

सुबह फोन के माध्यम से सूचना मिली की किला क्षेत्र में मिट्टी का ढूहा धंस गया है, उसमें एक किशोर दब गया है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से मलवा हटाकर दबे हुए किशोर को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव पीएम के लिए भेजा गया है। - कृष्ण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed