फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One teacher suspended, 16 days salary deducted

Kaushambi News: एक शिक्षक निलंबित,16 का काटा एक दिन का वेतन

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
One teacher suspended, 16 days salary deducted
एक शिक्षक निलंबित, 16 का काटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

---निरीक्षण में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले शिक्षकों पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। तमाम कवायद के बावजूद परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की बेपरवाही पर अंकुश नहीं लग रहा है। बुधवार को भी निरीक्षण के दौरान 17 शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। बीएसए ने इनमें से एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। जबकि शेष 16 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की टीम बनाकर बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बुधवार को सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के 30, सिराथू और नेवादा क्षेत्र के पांच-पांच समेत कुल 40 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया। कई विद्यालयों में वह खुद निरीक्षण करने गए। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के 17 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। बीएएसए ने बताया कि इनमें से 16 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। सिराथू ब्लॉक के तेजवापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा बीएसए को नेवादा ब्लॉक के बहुंगरी और तरना स्कूल में भी खामियां मिलीं। इस पर प्रधानाध्यापकों को सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed