{"_id":"69d16ce6b94b78d1d6090910","slug":"one-person-killed-father-and-two-children-injured-in-a-bike-collision-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-139257-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो बच्चों समेत पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो बच्चों समेत पिता घायल
Sun, 05 Apr 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
करारी कोतवाली के अमीनपुर संवरो के पास हुए एक्सीडेंट के बाद मौके जांच करती पुलिस-स्रोत सोशल मीडि
क्षेत्र के अमीनपुर सवरों पिंडरा चौराहे के पास शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी गांव निवासी जीवनलाल पासी (37) शनिवार को अपने ससुराल मुकीमपुर गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही वह एक नर्सिंग होम के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और जीवनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा निवासी अशफाक अली और उनके दो बेटे आयात (11) व अकरम (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक जीवनलाल मुंबई में रहकर सिलाई का काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी समेत पांच छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है।