फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One night's mistake and the entire season's earnings are gone

Kaushambi News: एक रात की चूक और सीजनभर की कमाई खत्म

Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
One night's mistake and the entire season's earnings are gone
सरसवां ब्लाॅक क्षेत्र के तिरहार इलाके में गेहूं के खेत में वनरोज का झुंड। संवाद
सरसवां ब्लॉक के तिरहार क्षेत्र में वनरोज (नीलगाय) किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। अपनी फसल को बचाने के लिए किसान रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि एक रात की चूक पूरे सीजन की कमाई खत्म कर सकती है। कई किसानों की आधी से अधिक फसल पहले ही उजड़ चुकी है।
विज्ञापन

रायपुर, रानीपुर, कटरी, हटवा अब्बासपुर, भारतपुर, भवनसुरी, शाहपुर, उमरावां, महेवाघाट और मुबारकपुर समेत कई गांवों में नीलगाय फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं, चना, मटर और सरसों की फसलें मिनटों में साफ हो रही हैं। हालात यह है कि किसान कड़कड़ाती सर्दी में रातभर खेतों में अलाव जलाकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

टिकरा गांव के किसान बड़कू बताते हैं कि तीन बीघे में बोई गेहूं की आधी फसल नीलगायों ने चार दिन में बर्बाद कर दी। वहीं रायपुर के किसान चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि यमुना किनारे का कछार और गहरे नाले नीलगायों के लिए मुफीद जगह बन गए हैं, जिससे इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। किसान बीरबल कहते हैं कि फसल न बची तो बच्चों की फीस, घर खर्च और कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसी प्रकार युवा किसान कुलदीप त्रिपाठी के अनुसार सिंचाई की कोई सरकारी सुविधा नहीं है। एडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि इस समय नीलगाय से फसल क्षति का मुआवजा प्रावधान में नहीं है।

-नीलगाय से बचाव की कोई विशेष योजना फिलहाल नहीं है। हालांकि लाइसेंस धारकों को तय शर्तों पर शिकार की अनुमति दी जा सकती है। मनरेगा के तहत बाड़ लगाने में भी मदद मिल सकती है। --- पीके शुक्ला, डीएफओ

सरसवां ब्लाॅक क्षेत्र के तिरहार इलाके में गेहूं के खेत में वनरोज का झुंड। संवाद

सरसवां ब्लाॅक क्षेत्र के तिरहार इलाके में गेहूं के खेत में वनरोज का झुंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed