फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One lakh rupees stolen from bank account through Aadhar card, case filed

Kaushambi News: आधार कार्ड के जरिए बैंक खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, मुकदमा

Wed, 10 Jul 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from bank account through Aadhar card, case filed
पिपरी कोतवाली के रेही गांव में रहने वाले मजदूर के बैंक खाते से आधार कार्ड के जरिए पांच बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जालसाजी की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेही गांव निवासी मजदूर शिवबालक ने नेवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अपना खाता खुलवा रखा है। उसने बताया कि आठ साल से मेहनत मजदूरी का पाई-पाई जोड़कर बैंक खाते में 1,16,468 रुपये जमा कर रखे थे। 23 मार्च को रुपयों की जरूरत होने पर बैंक शाखा पहुंच कर तीन हजार का विड्राल भरा तो पता चला कि अब खाते में केवल 13,468 रुपया ही बचे हैं। खाते से एक लाख रुपया गायब देख उसके होश उड़ गए। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि आधार कार्ड के जरिए उसके खाते से पांच बार में 20-20 हजार रुपया निकाले गए हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कौशाम्बी इलाके के डेरही गांव में रहने वाले किसी अमित कुमार गौतम नामक शख्स ने रुपये निकाले हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed