{"_id":"6a553ef8c2fefb16410a9ffb","slug":"one-cattle-smuggler-injured-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144624-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस की मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल, चार गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस की मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल, चार गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
गोतस्कर मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र में गोवध के मामले में आरोपियों की तलाश के दौरान रविवार देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गोवंश और गोवध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 24 जून को पनारा गोपालपुर गांव में गोमांस पकाए जाने की सूचना पर छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार देर रात सूचना पर सराय अकिल पुलिस ने उस्मानपुर-हसनपुर लिंक मार्ग स्थित एक आम के बाग में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में मो. अरशद उर्फ छेद्दन के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग कर सुन्ने उर्फ इलियास, नफीस और फखरुल को भी गिरफ्तार कर लिया, दो आरोपी माैके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने 24 जून की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि सूचना पर घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।