फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One and a half lakh rupees robbed from farmer

किसान से लूटे डेढ़ लाख रुपये

Mon, 18 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees robbed from farmer
बदमाशों ने तमंचा सटाकर किसान से लूटे डेढ़ लाख
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज भट्ठा के पास रविवार शाम हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज स्थित जीटी रोड पर एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए फरार हो गए। सरेशाम हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के छीता हर्रायुपर निवासी राजेंद्र कुमार मौर्या पुत्र ननकूलाल लाल खेती करता है। राजेंद्र ने बताया कि मलाक नागर निवासी एक व्यक्ति को उसने करीब 1.57 लाख रुपये उधार दिए थे। रविवार को वह उधारी की रकम लेने मलाक नागर गया था। पैसा मिलने के बाद शाम साढ़े पांच बजे घर लौटते समय जीवनगंज स्थित भट्ठे के पास वाहन के इंतजार में खड़े राजेंद्र को मूरतगंज की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा सटा दिया। राजेंद्र कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही बदमाशों ने उसके पास से रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए वापस मूरतगंज की तरफ फरार हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने के बाद कोखराज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की। देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। इलाके में लगातार हो रही लूटी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed