{"_id":"6747762c0541b9f39605ac64","slug":"on-the-tenth-day-of-marriage-the-bride-refused-to-go-to-her-in-laws-house-after-seeing-the-drama-of-her-drug-addict-husband-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119085-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी के दसवें दिन नशेड़ी पति का ड्रामा देख दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी के दसवें दिन नशेड़ी पति का ड्रामा देख दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार
Thu, 28 Nov 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत युवक ने रिश्तेदारों संग ससुराल पहुंचकर पत्नी के भाई और चचिया ससुर को पीट दिया। शादी के दसवें दिन ही नशेड़ी पति का ड्रामा देख दुल्हन ने ससुराल जाने से ही इन्कार कर दिया। यही नहीं उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से भी कर दी।
करारी के पवांरा गांव के राजाराम सिंह उर्फ बंटू ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी दस दिन पहले 17 नवंबर को म्योहर निवासी घनश्याम के बेटे विवेक सिंह के साथ की है। मंगलवार शाम पांच बजे दामाद विवेक परिजनों के साथ अपनी नवविवाहित पत्नी को बुलाने आया था।
ससुरालियों के मुताबिक दामाद विवेक शराब के नशे धुत था। इस पर लड़की के चाचा व भाई ने आपत्ति जताई। आरोप है कि इससे नाराज विवेक ने पंवारा गांव से अपने दो अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने लड़की के चाचा राम गजाधर सिंह व भाई विपिन सिंह की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मायके में पहली विदाई कराने आए शराबी दूल्हे का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। नतीजतन विवेक को बिना दुल्हन के ही रिश्तेदारों के साथ वापस जाना पड़ा। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।