फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Old woman dies due to high speed bike collision

Kaushambi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत

Fri, 25 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 25 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies due to high speed bike collision
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

- सरायअकिल के बिरनेर गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बिरनेर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बिरनेर गांव निवासी पप्पू ने बताया बृहस्पतिवार को उसकी मां श्यामकली (60) अन्य महिलाओं के साथ गांव के छेदीलाल के खेत में धान की निराई करने गई थी। शाम करीब छह बजे वह वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के समीप नहर की पटरी पर पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भाग निकला। पुलिस ने श्यामकली को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


----

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जच्चा-बच्चा को मारने का आरोप
मंझनपुर। कटरा नगर निवासी मनोज अग्रहरि ने बताया दो साल पहले उसने अपनी बहन रचना की शादी कानपुर शहर के नौबस्ता निवासी पवन कुमार के साथ की थी। शादी में करीब 14 लाख खर्च किए। इसके बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रचना को प्रताड़ित करते रहे। रचना के गर्भवती होने के बाद भी उस पर जुल्म कम नहीं हुआ। पिछले दिनों उसे प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मनोज ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत के आदेश पर बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed