{"_id":"6740eaf6988a3ef4ac0f9946","slug":"old-man-injured-in-accident-dies-in-medical-college-commotion-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-118918-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हादसे में घायल बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हादसे में घायल बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत, हंगामा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शिवसंपत की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
नगर कोतवाली के समदा के समीप सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग इचौली निवासी शिव संपत (70) ने इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह को मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
31 अक्तूबर को बुजुर्ग बाइक से मंझनपुर जा रहे थे। समदा के समीप दूसरी बाइक की टक्कर से उनका एक पैर तीन जगह से टूट गया था। बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टर ने पैर का दो बार ऑपरेशन किया। शुक्रवार भोर इलाज के दौरान शिव संपत ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत तरीके से ऑपरेशन करने आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -
दो लाख रुपये की दवा बाहर से मंगाने का आरोप
रिया पांडेय का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से ससुर का दो बार ऑपरेशन कराना पड़ा। इतना ही नहीं, चिकित्सकों ने परिजनों से कई किस्तों में तकरीबन दो लाख रुपये की दवाएं बाहर से खरीदवाईं। हालांकि, पीड़ित परिवार ने इसकी कहीं कोई शिकायत नहीं की है। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा, फिर भी मामला गंभीर है। शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।