फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old man found dead

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकी मिली बुजुर्ग की लाश

Fri, 03 Jan 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
old man found dead
म्योहर। करारी कोतवाली के शिवनाथ का पूरा गांव के बाहर गुरुवार की सुबह आम के पेड़ से बुजुर्ग का शव लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद भी उसका बेटा व परिवार के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के बाद से मृतक के पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है। प्रधान व चौकीदार की मदद से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवनाथ का पूरा गांव निवासी दशरथ (70) की गुरुवार को गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी पर लटकती लाश मिली। फांसी रस्सी से लगाया गया था। दशरथ के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मूलचंद्र दिव्यांग है और वह पूना में रहता है। दूसरा बेटा फूलचंद्र गांव में अपने पिता से अलग रहता है। दशरथ अपनी पत्नी दसोदिया के साथ अकेला रहता था। पत्नी का कहना है कि गुरुवार की सुबह वह उठी और बाहर निकलना चाहा। दरवाजा बाहर से बंद था और घर में दशरथ नहीं थे। इसके बाद गांव के लोगों ने दरवाजा खोला और फांसी लगाने के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद से परिवार के लोगों ने सन्नाटा खींच लिया हैै। बेटा व परिवार के लोग शव के पास तक नहीं गए।
विज्ञापन

प्रधान व चौकीदार ने शव नीचे उतरवाया औैर पुलिस के साथ चीरघर आए। घटना से दसोदिया का रो-रोकर बुरा हाल है। करारी इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है मामला खुदकुशी का है। घटना के पीछे गरीबी व घरेलू कलह कारण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed