{"_id":"5efb8bce8ebc3e42b62d085d","slug":"old-man-dies-of-corona-six-more-infected-kaushambi-news-ald2798034172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, छह और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, छह और संक्रमित मिले
विज्ञापन
Old man dies of Corona, six more infected
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना से वृद्ध की मौत, छह और संक्रमित मिले
सीएमएस का लिपिक पत्नी समेत पाया गया पॉजिटिव, ट्रू नाट मशीन की जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त लिपिक, उसकी पत्नी और प्रसव कक्ष में ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स का पति कोरोना पॉजिटिव निकला। ट्रू नाट मशीन की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को लेवल-2 अस्पताल (जिला अस्पताल) में भर्ती किया गया है। वहीं मंगलवार शाम लैब से आई रिपोर्ट में जिले के तीन और लोग पॉजिटिव मिले। वहीं एक वृद्ध की एसआरएन में कोरोना से मौत हो गई।
पिछले दिनों जिला अस्पताल में सेवा प्रदाता एक कंपनी के सुपरवाइजर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सुपरवाइजर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब सीएमएस के कार्यालय में नियुक्त लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव निकला। तीन दिन पहले बुखार की शिकायत पर उसकी जांच ट्रू नाट मशीन से कराई गई थी। लिपिक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह लेबर रूम (प्रसव कक्ष) में कार्यरत एक नर्स का पति भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे भी भर्ती कर स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर लिपिक के घरवालों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि लिपिक व उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भर्ती किया गया है। स्वाब सैंपल अभी जांच के लिए नहीं भेजा गया है। लिपिक व उसकी पत्नी को बुखार की शिकायत है। इसके अलावा स्टाफ नर्स के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका स्वाब सैंपल मंगलवार को जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया है। सीएमएस कार्यालय को सील कर सैनिटाइज कराया गया है। उधर अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें तो यहीं लिपिक बिल संबंधी काम देखा करता था। महीने का अंतिम दिन होने के कारण कई स्टाफ उसके संपर्क में आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत है।
वहीं सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज स्थित लैब से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक संक्त्रस्मित स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लिपिक का ड्राइवर है। पूरामुफ्ती इलाके में रहने वाले इस संक्त्रस्मित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी इलाके का एक अन्य युवक पिछले दिनों महाराष्ट्र से आया था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। रिपोर्ट आने के बाद से संक्त्रस्मित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आशा कार्यकर्ता भी संक्त्रस्मित मिली है। सीएमओ ने बताया कि यह क्षेत्र प्रयागराज में आता है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं कौशाम्बी की होने से इसे यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं प्रयागराज में भर्ती जिले के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।