फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old man died from cold

ठंड से वृद्ध की मौत, सड़क किनारे मिली लाश

Mon, 31 Dec 2018 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
old man died from cold
रामपुर में शनिवार को छाया कोहरा। - अमर उजाला
 नगर कोतवाली क्षेत्र के पतौना गांव में रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध का शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सिराथू कस्बा निवासी रामधारी सरोज (70) की रिश्तेदारी पतौना में है। शनिवार शाम वह रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद रविवार सुबह भोर में पतौना गांव के समीप सड़क किनारे उसका शव मिला। शव पड़े होने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रिश्तेदारों से सूचना पाकर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव लेकर चले गए। पुलिस को खबर किए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि ठंड लगने से मौत हुई है। मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। इसे लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। मामले में नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से किसान की मौत, कोहराम
मंझनपुर। चायल तहसील क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर गांव का रामखेलावन (55) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह वह खेत गया था। वहां ठंड लग गई। परिवार वाले रामखेलावन को लेकर अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed