{"_id":"629d02322376240e154efff6","slug":"old-man-cyclist-dies-in-collision-with-pickup-kaushambi-news-ald334559458","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
बिहरोजपुर गांव के समीप मार्ग हादसे क्षतिग्रस्त पिकप
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के बिहरोजपुर मोड़ के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक समेत पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करारी कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ला के हसीन सलमानी (70) रविवार की सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह अपने नलकूप जा रहे थे। रास्ते में बिहरोजपुर मोड़ के समीप राजापुर (चित्रकूट) से सरसों लादकर प्रयागराज जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से लगते ही हसीन सलमानी दूर छिटक कर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसा देख जुटे लोगों ने भाग रहे पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन समेत कब्जे में ले लिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है।