फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Old crushed to death by truck

ट्रक ने वृद्ध को कुचला मौत

Sun, 19 Jul 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल-महिला मार्ग पर कनैली बैरियर के समीप आम की रखवाली कर रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर धर दबोचा। पिटाई करने के बाद सवा घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची चौकी पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों की पिटाई से घायल चालक की भी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। वृद्ध की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी त्रिलोक सिंह (76) महिला-सरायअकिल बैरियर के समीप स्थित आम के पेड़ की तकवारी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी वह सड़क पटरी पर गमछा डालकर पड़ा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक गाड़ी आगे-पीछे करते हुए वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आए वृद्ध को खून से लथपथ देख ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक को भागते देख घर-परिवार के साथ गांव के लोगों ने दौड़ाकर धर दबोचा। चालक को पीटते हुए लोगों ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल चालक की हालत गंभीर देख उसे नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी पुलिस कभी भी घटना की सूचना को गंभीरता से नहीं लेती है। चौकी पुलिस की इस कार्य प्रणाली से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्घ की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed