फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Officials of Uttar Pradesh High School Teachers Association took oath.

Kaushambi News: उत्तर प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Officials of Uttar Pradesh High School Teachers Association took oath.
उत्तर प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ का जनपदीय त्रैवार्षिक अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह मूरतगंज के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की मौजूदगी में नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित में काम करने का दम भरते हुए शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेश त्यागी व विशिष्ट अतिथि मऊ विधायक अविनाश द्विवेदी, पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता और डीएफसी चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ला ने किया। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षकों को संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि संगठन प्रदेश के प्रत्येक शिक्षक की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। विधायक अविनाश द्विवेदी ने शिक्षकों को समाज का दर्पण बताते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने शिक्षकों के उत्थान में सहयोग का भरोसा दिलाया, वहीं चंद्रदत्त शुक्ला ने कौशाम्बी की समृद्ध शैक्षिक परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव ने संगठन को मजबूत करते हुए शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता बताया। आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया और शिक्षकों को भी इसके लिए तैयार रहने को कहा।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में रत्नेश कुमार (जिला अध्यक्ष), गणेश कुमार (महामंत्री), प्रेमचंद सिंह (कोषाध्यक्ष), राजकुमार (उपाध्यक्ष), कमला सोनकर (महिला उपाध्यक्ष), भास्कर मिश्रा, अरुण मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, हेमू पाठक (उपाध्यक्ष), शाहिद अली (मंत्री), अनिल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, कृष्णकांत (संयुक्त मंत्री), कृष्णकांत (आय-व्यय निरीक्षक) व अजय यादव (लेखाकार) पद पर निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक विनोद कुमार पांडेय व अनामिका पांडेय की देखरेख में हुई। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed