फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Officers entangled in land dispute, police cases resolved quickly

Kaushambi News: भूमि विवाद की समस्या में उलझे अफसर, पुलिस के मामले शीघ्र हुए निस्तारित

Sun, 23 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Officers entangled in land dispute, police cases resolved quickly
शनिवार को जिले भर के थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 87 लोगों ने अपनी समस्या दर्ज कराई। इसके सापेक्ष 33 मामलों का निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद के सामने आए। समस्या निस्तारण का आश्वासन मिला, लेकिन पीड़ितों का कहना था कि धरातल पर न्याय मिले, तब ही इंसाफ माना जाएगा। खुद जिलाधिकारी राजेश राय व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पश्चिमशरीरा व महेवाघाट कोतवाली पहुंच कर लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली में कुल 12 मामले आए, जिसमें भूमि विवाद के ही 11 मामले थे। कस्बे के भगौतीगंज निवासी कालका सिंह ने बताया कि उसकी भूमि फकीराबाद में है। रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद है। शिकायत पर कार्रवाई का सिर्फ आश्वासन मिलता है। चायल तहसील के नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर विवाद हल कराया। बसुहार गांव निवासी हरिश्चंद्र व ज्ञानचंद्र के बीच आपसी बंटवारा का विवाद रहा। जिसको दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी सहमत से मामले को निस्तारित कराया गया। चिरारी गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि मेरे भूमिधरी खेत से चकमार्ग निकाला गया है, जबकि चकमार्ग दूसरे तरफ से गया है। कई बार एसडीएम से बात की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच तक समस्या का समाधान किया। हालांकि फरियादी इससे संतुष्ट नहीं है। ज्यादातर लोगों का कहना था कि पहले भी लेखपाल आदि को भेजकर ऐसा समझौता कराया जा चुका है। फिलहाल असल मायने में न्याय तभी मिलेगा जब समस्या का निदान हो जाए। इसी तरह जिले भर के थानों में भूमि विवाद से जुड़े 57 मामलों की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें से सिर्फ 13 का निस्तारण हो सका। पुलिस से जुड़े 30 मामले थे, जिसमें 22 का त्वरित निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

-------

देवर दे रहा धमकी, पुलिस से शिकायत
चायल। चरवा कोतवाली के बरियावां गांव की सुनीता देवी का आरोप है कि शुक्रवार की शाम वह घर का काम कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से पिटाई भी की। इससे उसको काफी चोटें आईं। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। शनिवार को पीड़िता ने समाधान दिवस में शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----


नायब तहसीलदार में मुक्त कराया अवैध कब्जा

पश्चिमशरीरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आम रास्ते पर कब्जे पर कब्जे की शिकायत बच्चा लाल पाल, हरीश त्रिपाठी सहित ग्रामीणों ने थाना दिवस पर की। जिसके बाद नायब तहसीलदार प्रताप बहादुर सिंह और कानूनगो बसंत लाल ने हल्का लेखपाल कुलदीप शुक्ला को लेकर आम रास्ते में हो रहे कब्जे को मुक्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed