{"_id":"6809372bb51f1bb2720a04e5","slug":"obscene-things-were-written-on-social-media-about-chail-mla-kaushambi-news-c-3-noi1083-607736-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चायल विधायक के बारे में सोशल मीडिया पर लिखीं अभद्र बातेें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चायल विधायक के बारे में सोशल मीडिया पर लिखीं अभद्र बातेें
विज्ञापन
चायल विधायक पूजा पाल ने खुद के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक व अभद्र बातें लिखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने धूमनगंज थाने में फेसबुक यूजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूजा कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक होने के साथ पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी भी हैं। वह जयंतीपुर, प्रीतमनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि छवि धूमिल करने व गरिमा को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर उनके बारे में अभद्र लेख पोस्ट और शेयर किए जा रहे हैं, साथ ही लगातार अश्लील टिप्पणी करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह पोस्ट आरती पाल नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए जा रहे हैं। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साइबर सेल को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।