फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nurse asked for bribe from pregnant woman, video goes viral

Kaushambi News: नर्स ने प्रसूता से मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

Fri, 19 Jan 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Nurse asked for bribe from pregnant woman, video goes viral
सीएचसी सिराथू में प्रसूता से स्टॉफ नर्स का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएचसी अधीक्षक ने आनन-फानन स्टॉफ नर्स को प्रसव कक्ष से हटाने का आदेश जारी किया। मामले में अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष कोतवाली के मदागंज की पूनम देवी पत्नी राजेंद्र को प्रसव पी़ड़ा बृहस्पतिवार को सीएचसी सिराथू लाया गया था। आरोप है कि यहां प्रसूता से प्रसव कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वीडियो के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ.औचित्य सिंह का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद नर्स को प्रसव कक्ष से हटा दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। रिश्वत लेने की किसी ने लिखित में कोई नहीं की है। जांच के बाद आरोप सही मिलते हैं तो स्टॉफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed