फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now those who take bath in Ganga in Akbarpur Ghat are in danger of life

कौशांबी : अब अकबरपुर घाट में दिखा मगरमच्छ, गंगा स्नान करने वालों को सता रहा जान का खतरा

Sun, 06 Aug 2023 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 06:09 PM IST
सार

शक्तिपीठ शीतला धाम में रोजाना सैकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। देवी दर्शन से पहले भक्त कालेश्वरघाट में गंगा स्नान करते हैं। शनिवार को नदी के दूसरे छोर (प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर इलाके में) मगरमच्छ किनारे बैठा दिखा।

विज्ञापन
Now those who take bath in Ganga in Akbarpur Ghat are in danger of life
अकबरपुर में दिखा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अकबरपर गंगा घाट में फिर मगरमच्छ दिखने से दहशत बढ़ती जा रही है। कालेश्वरघाट व अकबरपुर घाट के बीच तीन किलोमीटर के दायरे में मगरमच्छ भटक रहा है। इससे क्षेत्रीय लोग व गंगा स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालु भयभीत हैं।

विज्ञापन

शक्तिपीठ शीतला धाम में रोजाना सैकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं। देवी दर्शन से पहले भक्त कालेश्वरघाट में गंगा स्नान करते हैं। शनिवार को नदी के दूसरे छोर (प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर इलाके में) मगरमच्छ किनारे बैठा दिखा। नाव से उस पार गए लोगों ने मगरमच्छ देखा तो दहशत फैल गई। नाविक जान का खतरा एहसास कर तत्काल वापस लौटे व घाट में आकर मगरमच्छ होने का हल्ला मचाया।

विज्ञापन


इस पर स्नान कर रहे लोग दहशत के मारे तत्काल बाहर निकल आए। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसका नतीजा रहा कि रविवार को फिर अकबरपुर घाट में मगरमच्छ देखा गया। सिराथू तहसील के वन क्षेत्राधिकारी निखलेश कुमार चौरसिया का कहना है टीम भेजी गई थी लेकिन मगरमच्छ फिर से पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed