{"_id":"5f5e6c478ebc3e50504e4b20","slug":"now-the-poors-will-get-the-sugar-in-the-rate-of-18-rupees-per-kg-kaushambi-news-ald2862263142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोटे की दुुकानों में गरीबों को मिलेगी 18 रुपए किलो चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोटे की दुुकानों में गरीबों को मिलेगी 18 रुपए किलो चीनी
विज्ञापन
कोरोना काल में गरीबों की थाली में मिठास घोलने के लिए सरकार ने एक और नया कदम उठाया है। इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को अब कोटे से मात्र 18 रुपये में एक किलो चीनी मिलेगी। जिले के 37,775 अन्त्योदय कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। बाजार में 38 से 40 रुपये प्रति किलो चीनी बिकने के कारण प्रदेश सरकार ने चना के साथ-साथ चीनी भी देने का निर्णय लिया है। साढ़े तीन साल पहले तक राशन की दुकानों में सभी किस्म के राशनकार्ड धारकों को कोटे की दुकान से चीनी मिलती थी। वर्ष 2017 में सरकार ने इसे बंद कर दिया था। किसी भी श्रेणी के कार्डधारक को चीनी नहीं मिल रही थी। अब करीब साढ़े तीन साल बाद फिर अगले माह अक्तूबर से सरकारी राशन की दुकानों से अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को एक किलो चीनी मिलेगी।
इस बारे में प्रदेश सरकार और खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान का आदेश जिला पूर्ति कार्यालय को प्राप्त हो गया है। पूर्ति विभाग के मुताबिक जिले की 587 सरकारी दुकानों पर 37,775 कार्डधारक परिवारों को चीनी का वितरण किया जाएगा। राशन कार्ड से मिलने वाली चीनी की दर बाजार से लगभग आधी होगी। बाजार में चीनी के दाम 38 से 40 रुपये प्रति किलो है, जबकि सरकारी दुकानों में अगले माह से प्रस्तावित अंत्योदय कार्डधारक को दी जाने वाली चीनी मात्र 18 रुपये प्रति किलो होगी।
जिले के सभी अंत्योदय कार्डधारकों को अक्तूबर से तीन महीने तक 18 रुपये में एक किलो चीनी कोटेदारों के माध्यम से मिलेगी। यहां के 37,775 कार्डधारक ही इसका लाभ ले सकेंगे। चीनी उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। - अमित कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी,