फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now the names of big defaulters will be made public

अब सार्वजनिक होंगे बड़े बकायेदारों के नाम

Sun, 05 Dec 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now the names of big defaulters will be made public
बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के नाम होंगे सार्वजनिक
विज्ञापन

50 हजार से ऊपर के 26 हजार उपभोक्ताओं पर डेढ़ अरब का बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पावर कॉरपोरेशन के 50 हजार रुपये से बड़े बकायेदारों की सूची मोहल्ला-गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा होगी। फिलहाल विद्युत उपकेंद्रों पर टॉप-10 बकायेदारों की सूची चस्पा कर दी गई है। जल्द ही अन्य बकायेदारों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दी जाएगी।

विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर वसूली करता है। बकाए पर बिजली कनेक्शन भी काटे जाते हैं। इसके बाद भी तमाम लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इधर बीच बकायेदारों की सहूलियत के लिए विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना चालू कर रखी है। 15 दिसंबर तक के लिए चलाई गई योजना के तहत बकाए बिल पर लगी ब्याज में छूट की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी उपभोक्ता बकाए की अदायगी में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिले के दोनों डिविजनों में 50 हजार से अधिक बकाए वाले उपभोक्ताओं की संख्या 26 हजार के करीब है। विभाग का इनके ऊपर करीब डेढ़ अरब रुपये का बकाया है। अभियंता सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल टॉप-10 बकायेदारों की सूची विद्युत उपकेंद्रों पर चस्पी करा दी गई है। 50 हजार से ऊपर के अन्य बकायेदारों की सूची जल्द ही उनके गांव-मोहल्ला में सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed