{"_id":"668c6f22e0a138266e09c936","slug":"now-secondary-and-basic-students-will-be-able-to-play-together-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113727-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अब एक साथ खेल सकेंगे माध्यमिक और बेसिक के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अब एक साथ खेल सकेंगे माध्यमिक और बेसिक के विद्यार्थी
Tue, 09 Jul 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक और बेसिक के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं में अभी तक अलग-अलग प्रतिभाग करते थे। ऐसे में जूनियर बच्चों की प्रतिभाएं निखर नहीं पाती थीं। अब इसमें बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था में माध्यमिक और बेसिक विद्यालयों के विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओं में एक साथ प्रतिभाग कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण कराना होगा।
स्कूल शिक्षा निदेशक कंचन वर्मा की ओर से डीआईओएस एवं बीएसए को जारी पत्र में कहा गया कि, स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत खेल सुविधाओं का प्रसार और छात्रों का शारीरिक-मानसिक विकास करना है। माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना है। इसे लेकर विभाग की ओर से वेब पोर्टल https://sspup.in जारी किया गया है। इसके माध्यम से माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों का पंजीकरण कराना होगा। इसमें खेल शिक्षक का पंजीकरण, खेल उपकरणों की जानकारी, टीमों के मैनेजमेंट के साथ अन्य विवरण देने होंगे। डीआईओएस डॉ. सच्चिदानंद यादव ने बताया कि अब माध्यमिक और बेसिक के बच्चे एक साथ खेल सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं।