{"_id":"66735ff5024ba8c8c802cc24","slug":"now-electricity-bill-problem-will-be-resolved-at-home-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-113005-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अब घर पर ही ठीक हो जाएगी बिजली बिल की गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अब घर पर ही ठीक हो जाएगी बिजली बिल की गड़बड़ी
Thu, 20 Jun 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
पाॅवर कारपोरेशन की तरफ से मॉर्निंग रेड की तर्ज पर अब विद्युत सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसमें गठित विभागीय टीम मॉर्निंग में उपभोक्ता के घर पहुंचकर बिल, मीटर आदि की समस्याओं का समाधान करेगी। साथ ही अगर कोई बिजली चोरी करता मिला तो उस पर मुकदमा भी दर्ज कराएगी।
जिले में दो विद्युत वितरण खंड मंझनपुर और चायल हैं। इनमें विभिन्न श्रेणी के 2.36 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से तमाम उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर में खराबी, लो वोल्टेज, भारवृद्धि, विधा परिवर्तन को लेकर विभागीय दफ्तर के चक्कर लगाते हैं। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए पॉवर कारपोरेशन की तरफ से मॉर्निंग रेड की तर्ज पर विद्युत सेवा अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें पहले हर उपखंड से तीन लाइनलॉस वाले फीडर चयनित किए जाएंगे। इसके बाद उपखंड स्तर पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता लाइनमैन आदि की एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम अभियान के क्रम में चयनित गांवों, मुहल्लों में उपभोक्ताओं के यहां जाएगी और मीटर, बिल, कनेक्शन भार आदि का जांच करेगी। इस दौरान अगर उपभोक्ता के बिलों में गड़गड़ी, खराब मीटर आदि की शिकायत आती है तो उसे मौके पर ही ठीक करेगी।
-- -- --
कनेक्शन के साथ ही भार भी बढ़ाया जाएगा
कोई उपभोक्ता भार वृद्धि या फिर कनेक्शन की विधा परिवर्तन कराना चाहता है तो यह काम भी टीम तुरंत करेंगी। साथ ही अगर कोई बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करता पाया गया तो उस पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। विद्युत सेवा अभियान के दौरान चयनित फीडरों के लोड की नियमित माॅनिटरिंग की जाएगी। जिससे कि विद्युत चोरी पर शिकंजा कसा जा सके और लाइनलॉस को रोका जा सके।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन
विद्युत सेवा अभियान के तहत अधिक लाइनलास वाले फीडरों से जुड़े इलाके में बिजली विभाग की टीम घर घर जाकर मीटर, कनेक्शन, भार आदि की जांच करेगी। उपभोक्ताओं के मीटर, बिलों में गड़बड़ी का मौके पर ही समाधान करेगी। इस दौरान चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
-अंकित कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड