{"_id":"65e3705adfe0fca61c028f9e","slug":"notice-to-232-schools-not-feeding-data-on-u-dise-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-109106-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यू-डायस पर डाटा फीड न करने वाले 232 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यू-डायस पर डाटा फीड न करने वाले 232 स्कूलों को नोटिस
Sun, 03 Mar 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
यू-डायस पर डाटा फीड न करने वाले 232 स्कूलों को नोटिस
- तीन दिन में शत प्रतिशत पूरा करना है काम
-- - समय से नहीं भरा छात्रों का डाटा तो समाप्त होगी स्कूल की मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले के 232 स्कूल ऐसे हैं जिनका यू-डायस डाटा पोर्टल पर फीड नहीं है। इनकी लापरवाही से प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग खराब हो रही है। सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक पोर्टल पर डाटा फीड करना था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों को नोटिस देकर तीन दिन में डाटा फीड करने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई होगी।
स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर फीड होना है। जिले के मान्यता प्राप्त 232 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बच्चों का डाटा फीड करने में लापरवाही कर रहे थे। 18 जनवरी तक का समय पूर्व में डाटा फीड करने के लिए दिया गया था। निर्देश के बाद भी अब डाटा फीड नहीं हो सका। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को डाटा फीड न करने वाले स्कूलों को नोटिस दी है। बताया कि तीन दिन में स्कूल बच्चों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर फीड नहीं किया गया तो मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई होगी।
-- -- --
कहां कितने विद्यालय
यू- डायस पोर्टल पर डाटा फीड न करने वाले सब से अधिक 44 विद्यालय सिराथू में हैं और सब से कम 14 स्कूल सरसवां बीआरसी क्षेत्र के हैं। इसके अलावा चायल में 25, कौशाम्बी में 19, मंझनपुर में 16, मूरतगंज में 38, नेवादा में 34 व कड़ा में 41 विद्यालय हैं।