फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Not the youngest daughter married parents

मां-बाप कम उम्र में न करें बेटी की शादी

Mon, 08 Dec 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Not the youngest daughter married parents
करारी। मुअज्जमपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्नेह शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राकेश मिश्रा ने रविवार को कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिजनों से बातचीत की। डीपीओ ने परिजनों को कुपोषण से बचाव का तरीका बताया। साथ ही गांव में सुलभ हरी सब्जियों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इसमें चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुअज्जमपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय स्नेह शिविर में दूसरे दिन जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और संस्था सचिव परवेज रिजवी ने कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के परिजनों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चे कैसे कुपोषित हो रहे हैं। इसकी जानकारी ली। परिजनों को कुपोषण से बचने का तरीका बताया। डीपीओ ने गांव में ही सुलभ बथुई, चने और सरसों का साग का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुख्य सेविका और सहायक परियोजनाधिकारी को कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का नियमित इलाज और पौष्टिक आहार दिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डीपीओ ने बताया कि कम उम्र में लड़कियों की शादी के कारण भी बच्चे कुपोषित हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कम उम्र में लड़कियों की शादी नहीं करने का आह्वान किया। संस्था सचिव परवेज रिजवी ने ग्रामीणों से घरों में साफ-सफाई टीकाकरण कराने, वजन कराने और व्यवहार परिवर्तन आदि की जानकारी दी। इस मौके पर शिव सिंह, रेहान अहमद, वसी अहमद, घनश्याम सिंह, शिव प्रकाश, भैरव, चंद्रबली, फूलचंद्र, वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed