फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   not suicide, the dead body was hanged after killing the prince

खुदकुशी नहीं, प्रिंस की हत्या कर फांसी पर लटकाया गया था शव

Fri, 18 Mar 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
not suicide, the dead body was hanged after killing the prince
not suicide, the dead body was hanged after killing the prince
सरायअकिल कोतवाली के भखंदा गांव में 15 मार्च को गांव के बाहर पेड़ में फांसी पर लटके मिले प्रिंस के मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। माना गया कि प्रिंस की हत्या करने के बाद कातिलों ने खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फांसी पर लटकाया था। पुलिस ने नामजद कराए गए सात लोगों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि प्रिंस की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई है।
विज्ञापन

भखंदा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस (23) 14 मार्च को साथियों के साथ अहमदाबाद (गुजरात) कमाने जाने की बात कहकर निकला था। इसके अगले दिन गांव के बाहर स्थित आम के बाग में उसका शव फांसी के सहारे पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे पिता ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। खुदकुशी करने का सवाल ही नहीं उठता। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी नहीं बल्कि गहरी चोट होना बताया गया। मामले में सीओ चायल श्यामकांत के निर्देश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूत्रों की माने तो पकड़े गए लोगों ने हत्या की बात कुबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा था उन्होंने बताया कि प्रिंस का परिवार की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने के बाद उसे समझाया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस बारे में इंस्पेक्टर सरायअकिल अनुपम शर्मा का कहना है प्रिंस की मौत चोट लगने के कारण हुई है। काफी हद तक पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed