फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Not due to burn in warmer, death of newborn was due to birth space

वार्मर में जलने से नहीं, बर्थ स्पेस्यिा से हुई थी नवजात की मौत

Mon, 30 Aug 2021 03:52 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 03:52 PM IST
सार

चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शिशु बर्थ स्पेस्यिा से ग्रसित था। इस बीमारी में बच्चा पैदा होने के बाद रोता नहीं है। उसके पेट में गंदा पानी चला जाता है। ऐसी स्थित में उसे एसएनसीयू में रखकर इलाज किया जाता है। 15 अगस्त के दिन वार्ड में 12 बच्चे गंभीर अवस्था में भर्ती थे।

विज्ञापन
Not due to burn in warmer, death of newborn was due to birth space

विस्तार

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 15 अगस्त को नवजात की मौत वार्मर पर जलने से नहीं बल्कि बर्थ स्पेशिया से हुई थी। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। सीएमएस ने डीएम समेत वरिष्ठ विभागीय अफसरों को भेज दी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि नवजात की मौत की असलियत का पता लगाने के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर विस्तृत जांच कराई गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शिशु बर्थ स्पेस्यिा से ग्रसित था। इस बीमारी में बच्चा पैदा होने के बाद रोता नहीं है। उसके पेट में गंदा पानी चला जाता है। ऐसी स्थित में उसे एसएनसीयू में रखकर इलाज किया जाता है। 15 अगस्त के दिन वार्ड में 12 बच्चे गंभीर अवस्था में भर्ती थे। वार्ड में रात्रि ड्यूटी की शिफ्ट में डॉ. करुणेश कुमार मिश्रा के अलावा दो स्टॉफ नर्स भूपेंद्र सिंह व आनंद प्रकाश थे। भूपेंद्र सिंह बिना सूचना व बिना प्रतिस्थानी किए अपनी ड्यूटी छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


ड्यूटी पर आनंद प्रकाश अकेला पड़ गया। उसी समय बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्टॉफ ने कार्डियोपल्मोनरी रिसेक्शन देकर बच्चे की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रिसेक्शन के दौरान ही बच्चे के सीने में कुछ खरोंच आ गई थी। इसकी सूचना न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश शासन, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज मंडल, जिलाधिकारी कौशाम्बी, मुख्य चिकित्साधिकारी कौशाम्बी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed