फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   no virous found in person

चीन से कौशाम्बी आए युवक की हुई जांच, नहीं मिले कोरोना के लक्षण

Fri, 07 Feb 2020 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
no virous found in person
स्वास्थ्य विभाग ने चीन से लौटकर वापस कौशाम्बी आए एक युवक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। कोरोना के लक्षण नहीं मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग युवक पर नजर रखे हुए है। युवक को ट्रिपल लेजर मॉस्क लगाने के साथ ही आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार भी अलर्ट जारी कर चुकी है। जिले में भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि 31 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 के बीच चीन के अलग-अलग हिस्सों से जो लोग वापस यूपी आए हैं उनमें एक युवक कौशाम्बी का है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके में एयरफोर्स गेट के समीप रहने वाले युवक के आने की जानकारी मिलने के बाद एक फरवरी को डिप्टी सीएमओ डॉ हिंद प्रकाश मणि की अगुवाई में डब्लूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने उसके घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में युवक के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने पर टीम ने राहत महसूस किया। फिर भी युवक को ट्रिपल लेजर मास्क देकर उसे 28 दिन तक बराबर लगाए रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन फोन पर बात कर अपडेट ले रही है। कोई भी लक्षण पाए जाने पर तत्काल सूचना देने की हिदायत दी गई है। युवक ने बताया कि चीन के संघाई शहर स्थित एक रेस्तरां में काम करता था। जो वुहान से आठ सौ किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी को बम्हरौली एयरपोर्ट उतरे थे तीन बाहरी लोग
मंझनपुर। कोरोना वायरस को लेकर चीन से भारत आने वाले लोगों पर पूरी निगाह रखी जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ हिंदप्रकाश मणि ने बताया कि तीन फरवरी को भी चीन से आने वाले तीन लोग बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरे थे। इनमें एक गुड़गांव व दो लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद टीम ने पहुंचकर तीनों का परीक्षण किया था। पर, किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे। हालांकि तीनों लागे अगली फ्लाइट से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इनके जिले के सीएमओ को सूचना देने के साथ ही रेफरेंस लेटर भी भेज दिया है।

देवीगंज के प्रोफेसर आएंगे आज
मंझनपुर। कड़ा कोतवाली के देवीगंज निवासी एक प्रोफेसर सिक्किम में रहते हैं। वह किसी काम से चाइना गए हुए थे। कोरोना वायरस के कारण वह भी भारत वापस आ रहे हैं। सूचना मिली है कि शुक्रवार तक वह कौशाम्बी आ जाएंगे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कौशाम्बी आने पर उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed