{"_id":"5f46b4fd8ebc3e411324ba12","slug":"no-person-dies-due-to-kovid-kaushambi-news-ald284593521","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो
विज्ञापन
No person dies due to Kovid
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो
नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने अफसरों के साथ कोविड-19 से संबंधित कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं, स्वच्छता अभियान की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजंसी
मंझनपुर। प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन और जनपद के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड-19 से संबंधित कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। नोडल अफसर ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाए, जिससे कि लक्षण दिखते ही लोग स्वंय जांच कराने के लिए आगे आएं।
उन्होंने सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर सर्वे और लक्षण प्रतीत होने पर लोगों को नजदीक के केंद्र पर ले जाकर जांच कराने के लिए कहा। बैठक में उन्होंने कोविड अस्पताल में भोजन-पानी, वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट, ऑक्सीजन, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन एवं बेडों की संख्या सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। नोडल अधिकारी ने मानकों को पूरा करने वाले संक्रमितों को ही होम आइसोलेशन की अनुमति देने के लिए कहा। कहा कि प्रयास किया जाए कि कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई कराते रहने का निर्देश दिया। एंबुलेंस की सेवाएं जारी रखने एवं कर्मचारियों का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया। एसपी को निर्देशित किया कि बिना मास्क लगाए गाड़ियों के साथ-साथ रोड पर पैदल चलने वालों का भी चालान कराएं।
बैठक में डीएम मनीष कुमार ने नोडल अधिकारी को कोविड-19 से संबंधित कार्यक्रमों, अस्पतालों में की गई व्यवस्थाओं तथा जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे टेस्टिंग अभियान की जानकारी दी। बैठक में एसपी अभिनंदन, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। वहीं प्रमुख सचिव ने भरवारी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक वार्ड में इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त होने व नालियों की सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ने सफाई के लिए ईओ को निर्देशित किया। इसके अलावा मूरतगंज विकास खंड के मलाका स्थित निर्माणाधीन गोशाला का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने गोशाला में रखे गए मवेशियों के लिए चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीवीओ डॉ. वीपी पाठक आदि लोग मौजूद रहे।