फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No indicator, no breaker, Nibiha's blind turn becomes accident prone spot

Kaushambi News: संकेतक न ब्रेकर, दुर्घटना बहुल्य स्थल बना निबिहा का अंधा मोड़

Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
No indicator, no breaker, Nibiha's blind turn becomes accident prone spot
पश्चिमशरीरा से बैरागीपुर मार्ग के निबिहा गांव के समीप अंधा मोड़।  संवाद
करारी से बैरागीपुर के मुख्य मार्ग पर निबिहा गांव के पास स्थित अंधा मोड़ लगातार दुर्घटना बहुल स्थान बनता जा रहा है। यहां न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई संकेतक बोर्ड। इन सुविधाओं के अभाव में पिछले आठ वर्षों में करीब दस लोगों की जान जा चुकी है, जबकि आए दिन टक्कर और हादसों में लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में एक मोटरसाइकिल सवार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण पप्पू तिवारी, विवेकानंद, शिवशंकर और हरिलाल आदि का कहना है कि कई बार हादसों के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मार्ग जाम किया। मौके पर पहुंचे अफसर स्पीड ब्रेकर व संकेतक बोर्ड लगाने का आश्वासन तो देते हैं लेकिन मामला ठंडा पड़ते ही भूल जाते हैं। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

केस-एक : 18 जुलाई 2023 को निबिहा निवासी मोहम्मद वहीद (55) शाम को पश्चिमशरीरा बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे। जैसे ही निबिहा मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- दो: एक मार्च 2024 को भरोसे का डेरा निवासी रामदुलारे (65) पश्चिमशरीरा आ रहे थे। सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
केस- तीन : 4 जून 2024 को कोरीपुर गांव निवासी सोनू सरोज अपने ममेरे भाई की शादी के लिए पश्चिमशरीरा बाजार कपड़े खरीदने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ईंट से लदे ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था।

सड़कों पर अब स्पीड ब्रेकर की अनुमति नहीं है। यहां पर संकेतक लगाने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल रामवन गमन मार्ग का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण के बाद अन्य मार्गों में भी संकेतक लगाया जाएगा। - दयाशंकर, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed