फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No identification of dead body found in river, confirmation of murder in post-mortem

नदी में मिले शव की शिनाख्त नहीं, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

Wed, 01 Sep 2021 07:56 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
No identification of dead body found in river, confirmation of murder in post-mortem
सरायअकिल कोतवाली के बैरगांव स्थित ससुर खदेरी नदी के 24 अगस्त की शाम को मिली अज्ञात युवक की लाश का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हत्यारों ने युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर नदी में प्रवाहित कर दिया था। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस पड़ोसी जनपदों के थानों से मदद ले रही है। लेकिन एक सप्ताह बाद भी शव का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बीते 24 अगस्त की शाम को सरायअकिल के बैरगांव स्थित ससुर खदेरी नदी में इलाके के लोगों ने प्लास्टिक की बोरी में भरे शव को देखा तो सनसनी फैल गई। दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ चायल ने शव को नदी से निकलवाकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद मंगलवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराने के लिए पड़ोसी जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट और बांदा की पुलिस का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

सीओ श्यामकांत ने बताया कि शव की फोटो को पड़ोसी जनपद की पुलिस और थानों के पास भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की गला घोटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जल्द ही कातिलों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed