फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No helmet no journey Students given a vital lesson on road safety

Kaushambi News: हेलमेट नहीं, तो सफर नहीं... छात्रों को सड़क सुरक्षा का दिया जीवन मंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
No helmet no journey Students given a vital lesson on road safety
श्रीदुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी देती ट्रैफिक पुलिस। 
सड़क हादसों में कमी लाने और युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार सिंह और यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर केवल वाहन चलाने का कौशल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और अनुशासन का भी परिचायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed