{"_id":"68b0b302b595ab75b40de877","slug":"no-helmet-no-fuel-special-campaign-will-run-again-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129566-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फिर से चलेगा नो हेलमेट-नो फ्यूल का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फिर से चलेगा नो हेलमेट-नो फ्यूल का विशेष अभियान
Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिले में सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। जिले में एक से 30 सितंबर तक नो हेलमेट-नो फ्यूल का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा।
एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति, पुलिस विभाग एवं खाद्य एवं रसद विभाग के संयुक्त प्रयास से अभियान चलाया जाएगा। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल के पोस्टर व बैनर प्रमुख स्थानों पर लगाएं और नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
किसी पंप संचालक की ओर से आदेश का उल्लंघन करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस व परिवहन विभाग चालान भी करेगा। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने की आदत डालना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान को पूरी सख्ती से लागू कराया जाएगा। इसकी नियमित निगरानी होगी और पेट्रोल पंप के मालिकों को भी जिम्मेदारी से नियमों का पालन कराना होगा।