फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nitin Gadkari and Keshav Maurya's public meeting tomorrow

नितिन गडकरी और केशव मौर्य की जनसभा कल,

Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari and Keshav Maurya's public meeting tomorrow
नितिन गडकरी और केशव मौर्य की जनसभा कल
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष व चायल विधायक ने सकाढ़ा जीटी रोड पहुंच तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। केंद्र के सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य छह जनवरी को कौशाम्बी आएंगे। कोखराज(जीटी रोड सकाढ़ा) स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रामवनगमन मार्ग समेत अरबों रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के साथ ही भाजपाई तैयारियाें में जुटे हैं। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने सकाढ़ा में तैयारियों का जायजा लिया।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए इसी हफ्ते अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। छह जनवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य तथागत बुद्घ की तपस्थली का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो अधिसूचना से पहले जिले में आयोजित होने वाला भाजपा का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसी कार्यक्रम के जरिए पार्टी जिले में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के साथ ही पार्टी स्तर से भी तैयारियां की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पंडाल लगाया जा रहा है। समारोह में करीब 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। पंडाल में 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में जिले भर की फोर्स लगाई जाएगी। इसके अलावा पड़ोसी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed